1 अगस्त से लागू डिजिटल हेल्थ में 91 डॉक्टर डेस्क लाइव, झुंझुनूं प्रदेश में पहले नंबर पर – Dainik Bhaskar

प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के डिजिटलीकरण व ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए 1 अगस्त से लागू होने वाले डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल के क्रियान्वयन में झुंझुनूं जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। चिकित्सा निदेशालय की डॉक्टर डेस्क लाइव स्टेटस रिपोर्ट में जिले में रिकॉर्ड 91 अस्पताल सक्रिय हो चुके हैं। जबकि पूरे प्रदेश में 899 डॉक्टर डेस्क ही लाइव हो पाए हैं।
अकेले जिले का योगदान सर्वाधिक 10.12% है। इसके बाद 55-55 लाइव डॉक्टर डेस्क के साथ भीलवाड़ा दूसरे व अजमेर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि सीकर जिला 51 लाइव डेस्क के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद 44 की संख्या के साथ टोंक पांचवें स्थान पर है। 43 डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल लाइव के साथ जयपुर छठवें स्थान पर है। जिले ने प्रदेश में सबसे ज्यादा 89 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसे सक्रिय कर दिया है। जिले की 134 पीएचसी में से 89 केंद्रों पर डॉक्टर डेस्क मॉड्यूल लाइव कर चुके है। जबकि प्रदेश में 2826 पीएचसी में 770 पर ही डॉक्टर डेस्क लाइव हैं। यानी प्रदेश की हर 8वीं एक्टिव पीएचसी का डॉक्टर डेस्क अकेले जिले में सक्रिय है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News