अलवर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, 30 मिनट के अंदर दोनों आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 30 मिनट में मुख्य आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में पीड़िता का मेडिकल, फोरेंसिक जांच और न्यायालय में बयान सहित सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है.
कठूमर डिप्टी एसपी जोगिंदर सिंह राजावत ने बताया कि खेड़ली थाना प्रभारी विजय चंदेल और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पीड़िता ने अपने पुत्र के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने शिकायत में बताया कि 21 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे वो अपने कमरे में सो रही थी. इसी दौरान मोरध्वज पुत्र बिरधी जाटव और बच्चू पुत्र नानगा जोगी कमरे में घुस आए. आरोप है कि मुख्य आरोपी ने महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया. जबकि दूसरा आरोपी उसका सहयोगी था.
आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुटी पुलिस
शोर सुनकर महिला का पुत्र जाग गया. जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए. इसके बाद दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. डिप्टी एसपी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं. पुलिस इस मामले में पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने का प्रयास करेगी. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. वहां से न्यायालय ने दोनों को ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News