'आपने मेरे लिए सबकुछ कुर्बान कर दिया लेकिन मैं…' री-NEET में 166 अंक लाने के बाद छात्रा ने की खुद – India.Com

अंकिता को NEET क्वालिफाई करने के लिए 177 अंकों की जरूरत थी.
Maharashta News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से दिल को दहलाने वाला एक मामले सामने आया है. यहां NEET की तैयारी कर रही 19 साल की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान अंकिता सांगले के रूप में हुई है. पीड़ित परिवार का कहना है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि, उसे NEET री-एग्जाम में कम नंबर मिले थे. अंकिता को NEET एग्जाम में 166 नंबर मिले थे. परिवार ने बताया कि उम्मीद के मुताबिक नंबर नहीं मिलने की वजह से वह स्ट्रेस में थी और इस वजह से ही उसने रविवार शाम (जुलाई, 26, 2026) खुदकुशी कर ली.
उन्होंने बताया कि अंकिता को पढ़ाई के लिए एक अलग कमरा दिया गया था. वह उसमें बैठकर पढ़ाई कर रही थी. काफी देर तक उसके कमरे से कोई आवाज सुनाई नहीं दी तो हमने दरवाजा खोला. इसके बाद उसे फंदे से लटका पाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने घटना वाली जगह से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. नोट में लिखा है, ‘आपने मुझे बहुत प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर पाई. मां, आपने हर मुश्किल में एक दोस्त की तरह मेरा साथ दिया. दादा (भाई) ने भी मेरा बहुत साथ दिया. आप मुझे मां और पापा से भी ज़्यादा प्यार करते थे. आप मेरे सुसाइड के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं.’
अंकित ने आगे लिखा, ‘जब मैं NEET की पढ़ाई कर रही थी, तब भी आपने मेरे लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया और मैं फेल हो गई, आपकी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाई.’ उसने अपने भाई से भी अपने माता-पिता का ख्याल रखने को कहा. उसने नोट में लिखा, ‘भाई, प्लीज मम्मी और पापा का अच्छे से ख्याल रखना. उन्हें किसी चीज़ की कमी मत होने देना.’ पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2010-11 में भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई की. पहली नौकरी दैनि … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News