Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के उखैया खास मोड़ पर रविवार रात भूमि विवाद के चलते बेरहमी से पिटाई कर चाचा-भतीजे की हत्या का प्रयास किया गया। युवक का पैर टूट गया है। जबकि, उसके चाचा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। मामले की शिकायत पर छह आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। करारी के अशोक नगर मोहल्ला निवासी हरिशंकर चौरसिया ने बताया कि उखैया खास मोड़ पर उनकी जमीन है। अदालत से उनके पक्ष में डिग्री भी हो चुकी है। पूर्व में सक्षम अधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम ने भूमि पर विपक्षियों की बनवाई बाउंड्री को ध्वस्त कराई थी।
पीड़ित के मुताबिक, रविवार की रात विपक्षी धर्मेंद्र चौरसिया, हरिकृष्ण उर्फ केशन, राकेश उर्फ रमेश, धर्मेंद्र पुत्र हरिकृष्ण, प्रतीक जायसवाल व प्रसून जायसवाल जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के पुत्र आनंद चौरसिया एवं भाई भोलेशंकर चौरसिया की लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और फावड़े से पिटाई की। हमलावर जान लेने पर आमादा थे। पिटाई से आनंद का पैर टूट गया। शरीर के अन्य अंगों में भी चोटें आईं। जबकि, भोलेशंकर को सिर पर गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play