कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की शिकायत का सरकार ने संज्ञान लिया है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारियों पर जिन राज्यों में कार्रवाई हो रही है, उसके बारे में जानकारी ली जा रही है. यह भी कहा गया है कि शांतिपूर्वक प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी.
सीजेपी ने आरोप लगाया है कि कई प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की जा रही है. CJP ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई तो उनको दोबारा प्रदर्शन करने के बारे में सोचना होगा.
क्या बोले सीजेपी प्रवक्ता?
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को संबोधित एक पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बिहार और पश्चिम बंगाल में छात्रों की हिरासत और दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पुलिस छापों का हवाला देते हुए सरकार पर NEET आंदोलन को खत्म करने वाले समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.
यह भी पढे़ं – ‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
सरकार पर समझौते का उल्लंघन करने का लगाया आरोप
सीजेप प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न करने के समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है. बिहार और बंगाल में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार किया गया है और दिल्ली और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों की निगरानी की जा रही है, उन्हें परेशान किया जा रहा है. दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की मदद करने वाले वॉलंटियर्स की हिरासत के संबंध में कई रिपोर्टें सामने आ रही हैं.’
सीजेपी ने एफआईआर को फौरन वापस लेने, हिरासत में लिए गए युवाओं को रिहा करने और मंगलवार तक कानूनी सुरक्षा संबंधी लिखित समझौते की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी.
यह भी पढे़ं – CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
प्रदर्शनकारियों पर FIR वापस वापस लेने की मांग
रांका ने कहा, ‘हम मांग करते हैं कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर तत्काल वापस ली जाएं, छात्रों को रिहा किया जाए और दिल्ली पुलिस/केंद्रीय जांच एजेंसियों/भाजपा-समर्थक राज्यों की पुलिस की ओर से हमारे समझौते के अनुसार भविष्य में कोई एफआईआर दर्ज न की जाए. ऐसा न होने पर हम फिर से धरना देने के लिए मजबूर होंगे. हम यह भी मांग करते हैं कि कानूनी मामलों से संबंधित लिखित समझौता कल तक हमारे साथ साझा किया जाए और भारत सरकार के साथ निर्धारित समयसीमा का पालन किया जाए.’
मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.