वाराणसी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में बुधवार को हिंदी माह 2026 का मुख्य समारोह हुआ। इसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य अतिथि थे। निदेशक आचार्य अमित पात्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और हरिवंश को सम्मानित किया।
हरिवंश ने ‘हिंदी: समाचार पत्र के पृष्ठ से संसद के गलियारे तक’ विषय पर बात की। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता की भूमिका और भारतीय भाषाओं के महत्व पर जोर दिया। उनका कहना था कि पत्रकारिता का मकसद समाज को जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि साहित्य समाज की चेतना मजबूत करता है। हरिवंश ने भारतीय भाषाओं में संवाद बढ़ाने के लिए AI आधारित अनुवाद तकनीक को जरूरी बताया। निदेशक आचार्य अमित पात्रा ने सभी भाषाओं के सम्मान और इस्तेमाल पर जोर दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.