बदलाव की राह पर युवा, नजरअंदाज करना घातक : नरायण पाल – Hindustan

शक्तिफार्म, संवाददाता। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि भारत की जेन-जी पीढ़ी देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव की आकांक्षा रखती है। यदि युवाओं के मुद्दों और अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया गया तो यह सरकारों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। रविवार को शक्तिफार्म स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक पाल ने छात्रों और युवाओं से संवाद किया।
इस दौरान युवाओं ने अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को उनके सामने रखा। युवाओं ने कहा कि वे बेहतर शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल विकास, उद्यमिता के अवसर, सामाजिक न्याय और प्रतिभा व मेहनत के आधार पर समान अवसर चाहते हैं। उन्होंने बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक, महंगी शिक्षा और भविष्य की अनिश्चितता को प्रमुख मुद्दा बताया।
युवाओं ने उनकी मांगों पर समर्थन जताने और उनके साथ खड़े रहने के लिए पूर्व विधायक नारायण पाल का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक पाल ने कहा कि देश की जेन-जी पीढ़ी बदलाव का मन बना चुकी है। हाल में जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलनों से राजनीतिक नेतृत्व को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं की आकांक्षाओं और समस्याओं को समझकर जरूरी सुधार नहीं किए गए तो आने वाले समय में युवा परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी देश के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। सरकारों और नीति-निर्माताओं को रोजगार, शिक्षा और समान अवसर जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए। यहां पूरन सिंह चौहान, आकाश अंसारी, समीर मलिक, मनोज सुतार, पीयूष हीरा, प्रशांत मजूमदार, विश्वजीत मंडल, सुजीत सरकार सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News