सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा के बैरगनिया मेन रोड स्थित जौहरीमल स्कूल के पास सोमवार देर रात एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इससे भारत-नेपाल मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसस
पेड़ गिरने से न केवल आवागमन ठप हुआ, बल्कि बिजली के तार भी इसकी चपेट में आ गए। इसके कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पेड़ को काटकर सड़क से हटाया
इसके बाद वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। देर रात तक वन विभाग और जिला प्रशासन के कर्मी संयुक्त रूप से पेड़ को काटकर सड़क से हटाने के अभियान में जुटे रहे। मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ के बड़े-बड़े हिस्सों को हटाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द भारत-नेपाल मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सके।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग भारत और नेपाल के बीच आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। सड़क बंद होने से व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पेड़ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। रास्ता साफ होते ही यातायात और बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.