आगरा: 'राहुल' बनकर ब्लैकमेल करने वाला फैजान गिरफ्तार, किशोरी की आत्महत्या का है आरोपित – jagran.com

आगरा के शमसाबाद में 'लव जिहाद' के आरोपी फैजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने राहुल बनकर किशोरी को ब्लैकमेल किया, जिससे उसने कीटनाशक पीकर आत्महत …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर। आगरा: राहुल बनकर ब्लैकमेल करने वाला फैजान गिरफ्तार, किशोरी ने की थी आत्महत्या
फैजान ने राहुल बनकर किशोरी को अपने जाल में फंसाया था
निजी वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की
आरोपी फैजान को आगरा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया
जागरण संवादाता, आगरा। शमसाबाद क्षेत्र की किशोरी काे लव जिहाद का शिकार बनाने के आरोपित फिरोजाबाद निवासी फैजान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने राहुल बनकर किशोरी से मित्रता की थी। धोखे से उसके निजी वीडियो और फोटो हासिल कर लिए। किशोरी ने आरोपित का असली नाम पता चलने पर उससे बात करना बंद कर दिया था। फैजान ने उसके निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिससे दहशत में आई किशोरी ने एक अगस्त को कीटनाशक पी लिया। दो अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
फिरोजाबाद के रहने वाले फैजान की एक वर्ष पहले एक छात्रा के माध्यम से किशोरी से संपर्क हुआ था। किशोरी का हाई स्कूल का परीक्षा केंद्र काफी दूर पड़ा था। वह परिचित छात्रा और किशोरी को कई बार परीक्षा केंद्र छोड़ने गया। इसी दौरान किशोरी का मोबाइल नंबर लेकर उससे बातचीत करके अपने जाल में फंसा लिया। फैजान ने अपना नाम नाम राहुल बताकर किशोरी से मित्रता की। इस दाैरान उसके निजी वीडियो और फोटो बना लिए।
 
दो महीने पहले किशोरी काे पता चला कि राहुल का असली नाम फैजान है तो बातचीत बंद कर दी। इससे आक्रोशित फैजान ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसके वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देने लगा। जिससे किशोरी तनाव और दहशत में आ गई थी।
यह भी पढ़ें- ‘राहुल’ बनकर दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने किया सुसाइड; आगरा में FIR
किशोरी ने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। माता-पिता ने उसकी काउंसलिंग भी की लेकिन किशोरी बदनामी की दहशत से नहीं उबर सकी। उसने एक अगस्त को कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो अगस्त को उसकी मृत्यु हो गयी थी।  किशोरी के पिता ने फैजान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें- सपा 2027 यूपी चुनाव में Gen-Z को लुभाएगी, सस्ती पढ़ाई और रोजगार का वादा; आगरा में PDA सम्मेलन
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News