IAF की पहली महिला 'टॉप गन' बनीं भावना कंठ, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास – Hindustan

भारतीय वायुसेना की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। भावना कंठ प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही भावना भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट टैक्टिशियन भी बन गई हैं।

बता दें कि ग्वालियर स्थित ‘टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट’ (TACDE) में आयोजित होने वाला यह 20 सप्ताह का कोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे एडवांस और सख्त ट्रेनिंग में से एक है। TACDE को भारतीय वायुसेना का ‘टॉप गन स्कूल’ कहा जाता है। इसकी तुलना अमेरिका की नौसेना के “टॉप गन” प्रग्राम से भी की जाती है और इसमें केवल बेहद चुनिंदा फाइटर पायलटों को ही प्रवेश मिलता है। FCL कोर्स पूरा करने वाले पायलट आसमान में जटिल मिशनों का नेतृत्व करने में सक्षम हो जाते हैं।

बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ ने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की पढ़ाई की है। उनका वायुसेना में अब तक का सफर उपलब्धियों से भरा रहा है। इससे पहले भावना जून 2016 में अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ देश के पहले महिला फाइटर पायलट बैच में कमीशन हुई थीं।

इसके बाद 2019 में वह डेटाइम फाइटर जेट उड़ाने की योग्यता हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बनीं। उन्होंने शुरुआत में MiG-21 Bison उड़ाया और बाद में Su-30 MKI भी उड़ाया। भावना 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली वह पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। वहीं 2024 में भावना कर्तव्य पथ के ऊपर ऐतिहासिक फ्लाईपास्ट का हिस्सा भी रहीं।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News