LIC के शेयरों में 2% की उछाल, Q1 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह, चेक करें टारगेट प्राइस – Hindustan

मुख्य बातें

LIC Share Price: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। आज कंपनी के शेयरों में उसका असर देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, एलआईसी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं।

बीएसई में आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर 393.25 रुपये के स्तर पर खुले थे। कुछ देर के बाद ये 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 397 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। बता दें, 6 अगस्त यानी कल कंपनी ने जून क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान किया था।

सालाना आधार पर बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून के दौरान यह 13492 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10987 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की आय पहली तिमाही में 237848 करोड़ रुपये रहा था। 2025-26 में कंपनी की आय 222864 करोड़ रुपये थी। बता दें, पहली तिमाही में एलआईसी का प्राीमियम बढ़कर 9217 करोड़ रुपये रहा था।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने मारुति सुजुकी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 530 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। पहले 480 रुपये टारगेट प्राइस था।

गोल्मडमैन स्कैस ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से एलआईसी के शेयरों के लिए 475 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। यह गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है।

मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल ने 480 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

स्टॉक मार्केट में एलआईसी बीते दो साल से संघर्ष कर रही है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दो साल में यह स्टॉक 30 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 3 साल पहले एलआईसी के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 20 प्रतिशत के करीब रिटर्न मिला है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के लगभग बराबर ही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News