यूपी की बड़ी खबरें: केपी ग्राउंड में ही होगा राहुल गांधी का छात्र संवाद, प्रयागराज में ट्रस्ट ने दोबारा अनु… – Dainik Bhaskar

प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम KP ग्राउंड में ही होगा। केपी ट्रस्ट ने इसकी दोबारा से अनुमति दे दी है। इसकी पुष्टि गुरुवार देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने की। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त को शाम 5 बजे KP ग्राउंड
वहीं केपी ग्राउंड में पंडाल, मंच और टेंट लगाने का काम जारी है। मैदान से बारिश का पानी निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई है। कांग्रेस की विधि विभाग की टीम और कार्यकर्ता भी मौके पर डटे हुए हैं। इससे पहले 5 अगस्त को केपी ट्रस्ट ने छात्रों की पढ़ाई का हवाला देते हुए ग्राउंड की परमीशन को रद कर दिया था।
इसके बाद विवाद गहरा गया। कांग्रेस ने कहा कि ट्रस्ट ने पहले अनुमति दी। इसके लिए 51 हजार रुपए की फीस भी जमा की गई। पंडाल निर्माण शुरू हुआ तो सरकार के दबाव में आकर परमीशन रद कर दी।
इस विवाद के बीच कांग्रेस ने ऐलान किया है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम तय तारीख और समय पर केपी ग्राउंड में होगा। विवाद बढ़ने के बाद 6 अगस्त को राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर प्रयागराज आने की पुष्टि की। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के वीडियो जारी करने के बाद ट्रस्ट ने दोबारा से अनुमति दे दी। पढ़िए पूरी खबर…
आजम खान के फर्जी पैनकार्ड वाले केस से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज हटे, मामला चीफ जस्टिस को भेजा
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को फर्जी पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने खुद को सुनवाई से अलग (रिक्यूज) कर लिया है।
हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि दोनों मामलों को नई पीठ के गठन के लिए मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। अब मुख्य न्यायाधीश द्वारा नई बेंच गठित किए जाने के बाद ही मामले की आगे सुनवाई होगी।
बताया जा रहा है कि फर्जी पैन कार्ड से जुड़े मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान की ओर से दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई चल रही थीइसी दौरान न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने किसी कारणवश मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
बदायूं में युवक ने हाईटेंशन टावर पर फंदा लगाकर जान दी
बदायूं में गुरुवार दोपहर एक युवक ने 4 लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टावर पर फंदा लगाकर जान दे दी। हाईटेंशन लाइन में बिजली की सप्लाई होने से अभी तक शव को टावर से नीचे नहीं उतारा जा सका है।
5 घंटे से पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर है। संभल के चंदौसी से शटडाउन मिलने का इंतजार है। शटडाउन के बाद ही शव को नीचे उतारा जा सकेगा। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News