Feedback
एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाए हुए हैं. चाहे उनका बेबाक अंदाज़ हो, डांस मूव्स हों या इंटरव्यू में दिए गए कड़क जवाब. उनका हर रूप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाता है. हाल ही में पैसों और शोहरत को लेकर दिया गया उनका एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
रवि किशन के इस बयान का खुमार इस कदर चढ़ा है कि उनकी अपनी पार्टी बीजेपी ने भी युवाओं यानी ‘जेन जी’ (Gen-Z) को साधने के लिए इसे अपने एक कैंपेन वीडियो में इस्तेमाल कर लिया है.
वो डायलॉग जो बन गया ट्रेंड
रवि किशन का यह वायरल क्लिप मशहूर यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट का हिस्सा है. बातचीत के दौरान जब होस्ट राज शमानी ने उनसे सवाल पूछा था कि उन्हें जिंदगी में क्या ज्यादा प्यारा है- पहचान या पैसा? इस पर बिना एक पल गंवाए रवि किशन ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया था, ‘पहचान! पैसा तो अपने आप पीछे आता है, भाई!’ उनका यही डायलॉग अब हर जगह गूंज रहा है. बीजेपी ने जब इस डायलॉग का इस्तेमाल कर अपना नया वीडियो जारी किया, तो रवि ने भी इसे अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया.
रीपोस्ट करते हुए उन्होंने दार्शनिक पब्लिलियस सायरस के विचार का हवाला दिया और लिखा कि अच्छी पहचान पैसे से कहीं ज्यादा कीमती होती है. उन्होंने आगे जोड़ा कि पैसा और नाम आपस में जुड़े हैं, लेकिन सबसे बड़ी ताकत इंसान की पहचान ही है.
A good reputation is more valuable than
money.
– PUBLILIUS SYRUS.
Reputation & money are linked – & the argument is that reputation is king. https://t.co/9QRflXRLBO
पीएम मोदी से मुलाकात के मीम्स
यह पहली बार नहीं है जब रवि किशन का कोई बयान या रील वायरल हुई हो. सोशल मीडिया पर उनके कई ऐसे बयान मौजूद हैं जिन पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है. एक रील में वह हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ‘अल पचीनो’ बनने की अपनी ख्वाहिश का जिक्र करते दिखते हैं, जिसे लोगों ने काफी शेयर किया था. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी खास मुलाकात के किस्से को जिस तरह वह बयां करते हैं, उस पर बनी रील्स भी इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब ट्रेंड करती रहती हैं.
फिल्मों में जारी रवि किशन का जलवा
राजनीति में सक्रिय रहने के बावजूद रवि किशन ने अपनी पहली मोहब्बत यानी एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई है. वह फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ हिमांश कोहली, शिल्पा शिंदे और सोनाली ए. सजनानी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा, फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो साल 2006 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म का आधिकारिक सीक्वल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू