Sambhal News: कई दिनों से आसमान में छाए बादलों और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के बाद रविवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तेज धूप के साथ उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार सुबह धूप निकलने के बाद कुछ ही देर में वातावरण गर्म हो गया। दोपहर तक तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में चहल-पहल कम हो गई।
जरूरी काम से घरों से निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। वहीं कई लोगों ने दोपहर के समय घरों में रहना ही बेहतर समझा। उमस के कारण बिना पंखे और कूलर के घरों में भी लोगों का रहना मुश्किल रहा। तेज धूप और उमस का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। खेतों में काम करने वाले किसान और मजदूर दोपहर की गर्मी से बचने के लिए काम से दूरी बनाए रहे। किसानों का कहना था कि धूप के साथ उमस बढ़ने से खेतों में काम करना काफी मुश्किल हो गया है। जरूरी काम करने के लिए भी सुबह और शाम का समय ही सुविधाजनक रहा। शाम होने के बाद धूप की तीव्रता जरूर कम हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। दिनभर मौसम के बदले तेवरों ने लोगों को परेशान किए रखा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play