Etah News: कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए – Hindustan

Etah News: बसुंधरा, हिन्दुस्तान संवाद। कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी डॉ. इलामारन जि ने थाना अवागढ़, कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड रुट सघन निरीक्षण किया और निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसका खंडन किया जाए। एसएसपी ने कावड़ मार्ग पर स्थापित पुलिस पिकेट, बैरियर एवं ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैनाती देखी। संबंधित अधिकारियों को हर सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान मार्ग पर यातायात बाधित न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों, डायवर्जन पॉइंट्स एवं पार्किंग स्थलों की समीक्षा की गई।

यातायात पुलिस को कावड़ियों के लिए अलग लेन सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख शिविरों, मंदिरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी को निर्देश दिए है कि कावड़ियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए। किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसका खंडन किया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। डायल-112 एवं कंट्रोल रूम को हर समय एक्टिव रखा जाए। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News