Deoria News: पिता व बच्चों की हत्या की धमकी, तीन लोगों पर केस – Hindustan

Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महिला ने पट्टीदारों पर मारपीट व पति तथा बच्चों की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी प्रेमबालिका देवी पत्नी अमर यादव ने आरोप लगाया है कि पट्टीदार विदेश में रहते हैं। आरोप है कि विदेश से फोन कर वे अपनी पत्नी और अन्य को उनके साथ मारपीट करने के लिए उकसाते हैं। इसके बाद आए दिन उनके साथ विवाद और मारपीट की जाती है। महिला का आरोप है कि उन्हें मकान और शौचालय में जाने से भी रोका जाता है। 10 जुलाई को वह अपने पति के साथ मकान पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां उनके पट्टीदारों की महिलाएं उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगीं। कुछ समय बाद विदेश में रह रहे एक पट्टीदार ने व्हाट्सएप पर रिकॉर्डिंग भेजकर गाली-गलौज की।

आरोप है कि रिकॉर्डिंग में विदेश से लौटने के बाद परिवार को मकान में नहीं रहने देने तथा मकान में घुसने पर उन्हें, उनके पति और बच्चों की हत्या कराने की धमकी दी गई। पुलिस ने हेतिमपुर निवासी लालबहादुर पुत्र छोटेलाल उर्फ चिखुरी, मालती देवी पत्नी छोटेलाल उर्फ चिखुरी और प्रतिभा पत्नी लालबहादुर के खिलाफ मारपीट के लिए उकसाने, हत्या की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है。

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News