Ranchi News: विधानसभा घेराव के लिए राज्यभर से धरनास्थल पहुंचे छात्र – Hindustan

Ranchi News: रांची, संवाददाता। विधानसभा घेराव की रणनीति पर मंथन के लिए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रविवार की सुबह से छात्र-छात्राओं को हुजूम जुटा रहा। आंदोलन में अपनी सहभागिता के लिए लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा, खूंटी समेत राज्यभर से छात्र देर शाम तक रांची पहुंचते रहे। दूसरे राज्यों से भी दो हजार से अधिक विद्यार्थी धरनास्थल पर पहुंचे। आंदोलन का 16वां दिन जैसे-जैसे बढ़ता गया, ग्राउंड में विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा होता चला गया। कई लोग अपने साथ भोजन लेकर आए और छात्रों के बीच वितरित किया।

नाश्ते से दोपहर तक का भोजन बांटा गया

धरना स्थल पर सुबह से ही चाय, कॉफी, बिस्कुट और ब्रेड का वितरण किया जा रहा था। दोपहर होते-होते स्टेडियम में छात्रों की भीड़ काफी बढ़ गई। अलग-अलग स्थानों से पहुंचे विद्यार्थियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। पूरे दिन धरना स्थल पर लोगों का आना-जाना जारी रहा। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर निकली बाइक रैली में शामिल युवा भी छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए धरना स्थल पहुंचे।

मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में छात्रों और सरकार के बीच होने वाली वार्ता को लेकर भी धरना स्थल पर चिंता बनी रही। छात्र एक-दूसरे से लगातार वार्ता में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेते रहे। कई समूहों में छात्र सरकार के साथ बातचीत के को लेकर भी चर्चा कर रहे थें। शाम होते-होते जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का माहौल पूरी तरह बदल गया। बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक धरना स्थल पर पहुंच गए। छात्र लगातार अपने स्थल से हमें न्याय दो के नारे लगाते रहे। छात्रों के नारों से पूरा स्टेडियम गूंजता रहा। विधानसभा घेराव को लेकर छात्रों की ओर से रणनीति तैयार करने की भी बातचीत की जा रही थी।

‘इक बगल में चांद होगा, इक बगल में रोटियां’ गायक बढ़ाया हौसला

अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा रविवार को एक बार फिर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलित छात्रों का हालचाल जाना और आंदोलन पर जानकारी ली। छात्रों के आग्रह पर उन्होंने ‘इक बगल में चांद होगा, इक बगल में रोटियां…’ और ‘आरंभ है प्रचंड…’ गाकर सबका हौसला बढ़ाया। उनके गीतों पर विद्यार्थियों ने सुर से सुर मिलाया और थाली बजायी। मिश्रा ने कहा कि उनके दोनों बेटों की उम्र भी आंदोलन कर रहे इन युवाओं के आसपास है। वे भी अक्सर आंदोलनों में शामिल होते हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि आपका प्रदर्शन बढ़िया चल रहा है। उन्होंने छात्रों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News