मुजफ्फरनगर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुजफ्फरनगर में शहीदों को नमन करने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए जज्बा दौड़-12 का आयोजन होगा। यह दौड़ 16 अगस्त को एक देश-एक चुनाव के राष्ट्रीय संकल्प के समर्थन में समर्पित रहेगी। दौड़ सुबह छह बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से चार किलोमीटर तक होगी। दौड़ में विजेताओं के लिए अलग-अलग उपहार रखे गए हैं।
गांधी कालोनी स्थित एक पार्टी हॉल में समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के बैनर तले पत्रकार वार्ता हुई। इसमें सत्यप्रकाश रेशु व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 अगस्त को सुबह छह बजे सबसे पहले जीआईसी ग्राउंड के गेट नंबर दो से लड़कों की दौड़ शुरू होगी। इसके 15 मिनट बाद गेट नंबर 1 से लड़कियों की दौड़ को केसरिया झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। लड़कियों की टीम की कमान समर्पित युवा की महिला विंग और लड़कों की कमान पुरुष विंग संभालेगी। यह दौड़ राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड, मालवीय चौक, झांसी की रानी चौक, कोर्ट रोड और प्रकाश चौक होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर समाप्त होगी, जहां रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए 1100 से अधिक फॉर्म निशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। प्रत्येक पंजीकृत जांबाज को टी-शर्ट दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक इनाम भी रखे गए
शहीदों की स्मृति में पसीना बहाने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए लकी ड्रा के जरिए 8 स्कूटर (एक-एक स्कूटर मुख्य विजेता लड़का-लड़की के लिए), 10 साइकिलें और कई जीवनोपयोगी उपहार वितरित किए जाएंगे।
12 अगस्त को बाइक रैली निकाली जाएगी
यह आयोजन ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान को भी घर-घर तक पहुंचाने का काम करेगा। दौड़ के मुख्य आयोजन से पूर्व 12 अगस्त को सायं 4 बजे गांधी वाटिका से जज्बा-12 बाइक रैली निकाली जाएगी। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई रेशू विहार स्थित रेशू एडवरटाइजिंग पर संपन्न होगी। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पवन अरोरा, मनीष भारती, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, मेघा बाठला आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play