शुकतीर्थ में गंगा खतरे के निशान के करीब, पुल से टकराया पानी – Hindustan

मोरना उत्तराखंड के शिवालिक क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंगा और सोलानी नदी उफान पर हैं। शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से मुख्य स्नान घाट की सीढ़ियां जलमग्न हो गईं और पानी शुकदेव सेतु के ऊपरी हिस्से से टकराने लगा। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में खतरे की आशंका बनी हुई है।
रविवार को गंगा का पानी घाट के आसपास फैल गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि के दृष्टिगत श्रद्धालु गंगा से जल उठाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा माइक से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की सलाह दी जा रही है।वहीं गंगा स्नान घाट पर शुक्रताल चौकी प्रभारी विवेक चौधरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
गंगा का जलस्तर बढ़ने से शुकतीर्थ से इच्छावाला खादर जाने वाला मार्ग भी जलमग्न हो गया है और आसपास की फसलों में पानी भर गया है।
केंद्रीय जल बोर्ड के गेज पाठक प्रीतम सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजे शुकतीर्थ में गंगा का जलस्तर 226.16 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के बिंदु 226.50 मीटर के करीब है। उन्होंने बताया कि शाम तक जलस्तर की स्थिति स्थिर बनी हुई थी। शुकतीर्थ में जलस्तर का मानक बिंदु 219.00 मीटर है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News