बिजली संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया – Hindustan

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आलमबाग स्थित ईको गार्डन में सोमवार को आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कार्य के दौरान असमय जान गंवाने वाले संविदा कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की।संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन में कर्मचारियों की भारी कमी के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। नियम के मुताबिक उपकेंद्रों पर 8 कर्मचारियों की जगह मात्र 3 कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। 55 वर्ष की उम्र का हवाला देकर अनुभवी कर्मचारियों को हटा दिया गया है, जिससे मजबूरी में अकुशल श्रमिकों से भी 25 से 30 फीट ऊंचे खंभों पर हाईटेंशन लाइन तक की लाइनों पर काम कराया जा रहा है।

इसके अलावा सुरक्षा मानकों की अनदेखी, एक ही खंभे पर एलटी-एचटी लाइनें दौड़ाने और सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी को हादसों की मुख्य वजह बताया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि 28.30 करोड़ रुपये सुरक्षा उपकरणों के नाम पर खर्च होने के बावजूद देहात के बिजली घरों में बांस की सीढ़ी तक उपलब्ध नहीं है। कर्मचारियों ने 18 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति और हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग दोहराई।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News