Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट (टीक्यूएम) एवं फाइव एस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। एकजुट संस्था की ओर से आयोजित कार्यशाला में अस्पताल की सेवाओं एवं कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, चक्रधरपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जेजे मुंडू, चक्रधरपुर एवं सोनुवा के सीएचओ समेत अनुमंडल अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रभारी और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। एकजुट संस्था की सचिव डॉ. निर्मला, विनीत कुमार एवं संस्था के अन्य सहयोगियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में टीक्यूएम एवं फाइव एस की अवधारणा के साथ अस्पताल में स्वच्छता, सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रशिक्षण एवं सत्र का संचालन स्नेहिल कुमार ने किया। इस दौरान अस्पताल की वर्तमान व्यवस्था का आकलन करते हुए इसे और अधिक प्रभावी, स्वच्छ, सुरक्षित एवं मरीज-केंद्रित बनाने पर विभागवार चर्चा की गई। अस्पताल के विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर प्रतिभागियों ने अपने सुझाव भी साझा किए। प्रतिभागियों ने अस्पताल की सेवाओं में निरंतर सुधार लाने तथा टीक्यूएम एवं फाइव एस के सिद्धांतों को दैनिक कार्यप्रणाली में लागू करने पर जोर दिया। कार्यशाला का उद्देश्य बेहतर कार्यप्रणाली, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल को एक आदर्श एवं मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने के सामूहिक प्रयास को मजबूत करना रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play