बबीना स्कूल ने जीती संकुल स्तरीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता: 'AI वरदान या अभिशाप' विषय पर 6 स्कूलों के 18 … – Dainik Bhaskar

बबीना के आर्मी पब्लिक स्कूल में छावनी परिषद के कैवेलियर सभागार में संकुल स्तरीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय अध्यक्ष ब्रिगेडियर अखिल कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस प्रतियोगिता में दक्षिणी कमान के छह विद्यालयों – आर्मी पब्लिक स्कूल भोपाल, सागर, ग्वालियर, झांसी, काम्ठी और बबीना – के कुल 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और भविष्य: मानव जाति के लिए वरदान या अभिशाप’ था।
प्रतियोगिता में पक्ष और विपक्ष के वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि अंतःक्षेपकों ने दोनों पक्षों से प्रश्न पूछे। सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष) का पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना की छात्रा अर्पिता राजावत को मिला।
सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) का पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर की छात्रा कृतिका ने जीता, वहीं सर्वश्रेष्ठ अंतःक्षेपक (प्रश्नकर्ता) का पुरस्कार आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना के छात्र शौर्या को प्रदान किया गया।
सामूहिक रूप से, आर्मी पब्लिक स्कूल बबीना विजेता बना, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अखिल कुमार ने कहा कि हिंदी आजीवन साथ देने वाली भाषा है और किसी भी विषय पर वाद-विवाद से सही निष्कर्ष तक पहुंचने में मदद मिलती है।
निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों के विचारों की सराहना की और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं विजय पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डिंपल शेखावत ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता विद्यार्थियों में तर्कशीलता, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र शर्मा, सुखबीर सिंह, अनुश्री उनियाल, अरुण दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, अभिलाषा तक, सचिन कुशवाहा, जितेंद्र जैन, नींना दीक्षित, संदीप सूर्यवंशी, मनोज मिश्रा, दीपक यादव, बृजेश यादव, अमन उपाध्याय और राहुल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News