स्वतंत्रता दिवस पर आधुनिक तिरंगे में दिखेगा ऐतिहासिक घंटाघर – Hindustan

शहर की शान कहे जाने वाले ऐतिहासिक घंटाघर को नगर पालिका ने एक नया और बेहद आकर्षक रूप दे दिया है। जीर्णोद्धार के बाद अब घंटाघर में देश की आजादी के संघर्ष और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य प्रदर्शनी बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। नगर पालिका जल्द ही नए स्वरूप वाले घंटाघर का शुभारंभ करने जा रही है। शहर के लोगों, छात्र-छात्राओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को यह प्रदर्शनियां को दिखाने के लिए नगर पालिका जल्द ही व्यवस्थित समय सारणी जारी करेगी। इससे लोग बिना किसी अव्यवस्था के आजादी के इतिहास को करीब से देख और समझ सकेंगे। वहीं युवा पीढ़ी और शहरवासियों के लिए यह आधुनिक घंटाघर एक बेहतरीन सेल्फी पॉइंट के रूप में उभरकर सामने आएगा। इसकी खूबसूरत बनावट और लाइटिंग इसे शहर का सबसे पसंदीदा स्पॉट बना देगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घंटाघर पर विशेष स्थाई तिरंगा हिडन लाइट्स लगाई गई हैं。
मुख्य बाजार स्थित घंटाघर को संवारने का उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक धरोहर को बचाए रखने के साथ नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना है। प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के आंदोलनों और देश की आजादी में योगदान देने वाले वीर सपूतों की गाथा को चित्रों और जानकारियों के माध्यम से दर्शाया गया है। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता का कहना है कि शहर का घंटाघर केवल एक देखने की जगह ही नहीं, बल्कि देशभक्ति की प्रेरणा देने वाला केंद्र बना दिया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News