जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद भार पानी, AAP ने उठाया सवाल – AajTak

Feedback
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर मंगलवार को हुई अचानक भारी बारिश के कारण पानी भर गया. एयरपोर्ट प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 30 मिनट के अंदर पानी को निकाल कर स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया. वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी कर बताया कि जलभराव के दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला गया, जिससे उड़ानों के संचालन या यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा और अब एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि अचान हुई तेज बारिश से टर्मिनल और पार्किंग के बीच जलभराव हुआ था. एयरपोर्ट टीमों ने तत्परता से काम करते हुए आधे घंटे से कम समय में जलभराव को साफ कर दिया. इस दौरान फ्लाइट्स और यात्रियों का पिक-अप सुचारु रूप से जारी रहा. पानी खाली होने के बाद अब टर्मिनल और पार्किंग के बीच वाहनों, यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है. हालांकि, मौसम की स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.

वहीं, एयरपोर्ट पर जलभराव का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला है. AAP ने आरोप लगाया कि लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट की पहली ही बारिश में पोल खुल गई है. पार्टी ने इसे घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार का नतीजा बताया.

आपको बता दें कि लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन 28 मार्च 2026 को हुआ था. इसके बाद 15 जून से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों के साथ यहां कमर्शियल परिचालन शुरू हुआ था. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News