गांव की भाषा में बच्चे समझेंगे गणित-विज्ञान – Hindustan

पटना, कासं। बिहार के सरकारी स्कूलों के तीसरी से पांचवी कक्षा के बच्चे गणित और विज्ञान के विषयों को गांव की भाषा में समझ सकेंगे। ऐसा इसलिए संभव होगा सूबे के सरकारी स्कूलों के तीसरी से पांचवी कक्षा की पाठ्यपुस्तकें बिहार की प्रादेशिक भाषाओं में तैयार की जाएंगी। पाठ्यपुस्तकें मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका और बज्जिका भाषा में तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। परिषद ने प्रादेशिक भाषाओं में पाठ्यपुस्तकें तैयार करने को पटना समेत अलग-अलग जिले के सात शिक्षकों की एक टीम बनाई है। जो इन प्रादेशिक भाषाओं में विशेषज्ञता रखते हैं। ये शिक्षक 14 अगस्त तक एससीईआरटी पाठ्यपुस्तक निर्माण को लेकर कार्यशाला में भाग लेंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है।
मातृभाषा में सीखने की गति तीन गुणा अधिक होती है : इस कदम का उद्देश्य बच्चों को उनकी घरेलू भाषा में सीखने का अवसर देना है। ताकि पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और आत्मविश्वास बढ़ सके। एनसीईआरटी के सर्वे में ये बातें पहले भी सामने आई हैं प्राथमिक कक्षाओं में मातृभाषा में शिक्षा देने से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ती है और बच्चे के सीखने की गति तीन गुणा अधिक होती है। साथ ही ड्रॉपआउट दर घटती है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News