अब देश अभिव्यक्ति करने से नहीं रुकेगा : राहुल गांधी – Hindustan

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरएसएस, भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। सरकार पर लोगों को अपनी बात रखने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार समझ गई है, देश अभिव्यक्ति करने से नहीं रुकेगा। क्योंकि, भारत को समझने के लिए तीन हजार साल पुराने भारत नहीं, बल्कि आज के भारत को समझने की जरूरत है। इसके साथ सरकार की विदेश नीति पर भी गंभीर सवाल उठाए। भारत की समझ नहीं
रचनात्मक कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस भाजपा की मूल ताकत खत्म हो चुकी है। इसके साथ उन्होंने आरएसएस और भाजपा की देश के बारे में समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन लोगों को भारत की कोई समझ नहीं है। यह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते।
विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विदेश नीति का मतलब नेताओं को गले लगाना नहीं है। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने अपनी कई बातों को प्रैक्टिकल करके भी समझाया। मसलन, सरकार की विदेश नीति को समझाने के लिए उन्होंने रचनात्मक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप दीक्षित के गले लगकर समझाया। साथ ही राहुल ने सरकार पर अमेरिका ईरान युद्ध को सुलझाने के प्रयासों में पाकिस्तान के मध्यस्थ के तौर पर उभरने पर तमाशा देखने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने बड़ा अवसर गंवा दिया है। इस संघर्ष को खत्म कराने में भारत सार्थक भूमिका निभा सकता है।
अपने भाषण में राहुल गांधी ने उत्तराखंड की बेटी का भी जिक्र किया। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि एक महिला उनसे मिलने आई। चार वर्ष पहले महिला की बेटी की उत्तराखंड में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। वह महिला रो रही थी और बेटी के लिए न्याय मांग रही थी। पर यह व्यवस्था उसे अपनी आवाज उठाने से रोकती है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर भी छात्र अपना दर्द और मांगों को सामने रखना चाहते थे।
अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हुए राहुल गांधी ने आरएसएस की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस की अभिव्यक्ति को देश से बाहर करने की कोशिश शुरू हुई तो उस दिन वह आरएसएस की रक्षा करेंगे, क्योंकि उन्हें भी अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने कहा कि हमारा काम किसी को रोकना नहीं है। क्योंकि, हमारा कहना है कि हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए।
——————————————————————————————
राहुल का आरोप-चीन ने अरुणाचल में सैनिकों को गश्त करने से रोका
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में ‘वास्तविक नियंत्रण रेखा’ (एलएसी) के पास कुछ इलाकों में भारतीय सैनिकों को गश्त करने से रोका है और सरकार इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पुख्ता जानकारी मिली है कि चीन ने कहा है कि यह जमीन तो आपकी है, लेकिन आप यहां गश्त नहीं कर सकते।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत चीन के साथ बॉर्डर इलाकों से जुड़े मामलों को बहुत गंभीर मानता है और इस बात पर जोर दिया कि एलएसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखना सबसे जरूरी है, क्योंकि बॉर्डर की स्थिति ही दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News