-जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ हुई यात्रा का स्वागत गाजियाबाद, संजीव वर्मा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा गाजियाबाद महानगर की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में यात्रा बजरिया स्थित गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय रहा।
यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभिन्न स्थानों पर व्यापार मंडलों और सामाजिक संस्थाओं ने यात्रा का स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ ढोल-नगाड़ों से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया गया। व्यापारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और युवा भी यात्रा में शामिल हुए।
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को स्मरण करना है। पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है और वर्तमान पीढ़ी का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करना और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बलिदान को याद करना है।
यात्रा का समापन शहीद पथ पर हुआ, जहां उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों एवं देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, कृष्ण वीर सिरोही,पूर्व मेयर आशु वर्मा,अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, एसपी ओबरॉय, अमन सिंह, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान, विनोद कसाना, मेहताब त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play