Muzaffarnagar News: सिसौली। सिसौली में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने झंडी दिखाकर यात्रा शुरू कराई। युवा नगर अध्यक्ष चौधरी अर्जुन बालियान के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा किसान भवन से शुरू होकर नई आबादी, होली चौक , मोहल्ला लेप्रॉन से होकर पुनः किसान भवन तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान सैकड़ों ट्रैक्टरों पर सवार किसानों के हाथों में तिरंगे लहराते रहे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतवासी को एकता के सूत्र में बांधता है और उनमें देशभक्ति की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play