Orai News: सड़क पर जलभराव, निकलना हुआ मुश्किल – Hindustan

Orai News: कुठौंद। विकास खंड कुठौंद की चौथ ग्राम पंचायत क्षेत्र में जालौन–औरैया स्टेट हाईवे को जोड़ने वाली सड़क जलभराव के कारण बदहाल हो गई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से होकर सीबीएस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी रोजाना विद्यालय जाते हैं। जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर बच्चों के लिए रास्ता जोखिम भरा बन गया है। अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग तीन माह पूर्व ही इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन नालियों और निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क जगह-जगह से टूटने लगी है। गड्ढों में भरे पानी के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कई बार दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था की जाए और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो सड़क पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी और हाईवे से संपर्क भी कट जाएगा。
चौथ निवासी राधा देवी ने बताया कि उनका बेटा सीबीएस इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रोजाना घुटनों तक भरे पानी से होकर जाना पड़ता है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल हो चुके हैं। किताबें और कपड़े भीग जाते हैं। बारिश में स्कूल भेजने में डर लगता है।
ग्राम चौथ के दुकानदार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सड़क हाईवे को जोड़ती है, इसलिए गांव के अलावा आसपास के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। जलभराव और गड्ढों के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं। बाइक सवार आए दिन गिर रहे हैं। प्रशासन जल्द मरम्मत कराए तो राहत मिलेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News