Deoria News: स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। यूनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट अंडर-13 का रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि यादव ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

सचिव अजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में अयोध्या के तेजस श्रीवास्तव ने लखनऊ के वज्रजीत अरोड़ा को 30-9, मेरठ के ईशान चौधरी ने गोरखपुर के त्र्यमकेश्वर को 30-14, लखनऊ के अधिराज दास ने गाजीपुर के आयुष बिंद को 30-23, आयुष्मान राय (गोरखपुर) ने नवजीत सिंह (मेरठ) को 30-26, विक्रांत सिंह (महाराजगंज) ने प्रियंशु रावत (लखनऊ) को 30-8, आव्यान हरलाल (झांसी) ने लक्षित राज (ललितपुर) को 30-26, अंश कुमार गोंड (महाराजगंज) ने अर्श चौरसिया (वाराणसी) को 30-21, सुमन त्रिपाठी (गोरखपुर) ने प्रणव द्विवेदी (प्रयागराज) को 30-14, श्लोक पांडेय (प्रयागराज) ने रौनक खान (गोरखपुर) को 30-18, अभिनव चौधरी (सहारनपुर) ने रणवीर सिंह (पीलीभीत) को 30-18, अक्षत शुक्ला (सुल्तानपुर) ने अनुज कुमार यादव (देवरिया) को 30-16, गगन शर्मा (मथुरा) ने ईशान चौधरी (मेरठ) को 30-25, विकास (आगरा) ने शिवम जायसवाल (प्रयागराज) को 30-20 से श्रेयांश मिश्रा (लखनऊ) ने दिव्यांश सिंह (गोरखपुर) को 30-26, वेदांश (मेरठ) ने तक्ष दुबे (गोरखपुर) को 30-6, कनिष्क रॉय (लखनऊ) ने पार्थ मणि त्रिपाठी (गोरखपुर) को 30-8, अधिराज दास (लखनऊ) ने सिद्धांत बुंदेला (ललितपुर) को रोमांचक मुकाबले में 30-29, अभिनव ध्रुव सिंह (मथुरा) ने कार्तिक अग्रवाल (गाजियाबाद) को 30-18, विक्रांत सिंह (महाराजगंज) ने तेजस्वा मौर्य (देवरिया) को 30-25, आव्यान हरलालका (झांसी) ने कौस्तुभ मिश्रा (गोरखपुर) को 30-7, अर्णव मदान (मुरादाबाद) ने वेदांत विहान (मेरठ) को 30-14, आयुष कुमार (गोरखपुर) ने करणवीर (चित्रकूट) को 30-19, सुमय त्रिपाठी (गोरखपुर) ने आयुष शर्मा (फर्रुखाबाद) को 30-22 व ओनिश खंडेलवाल (आगरा) ने ईशांत राय को शिकस्त दी।

आज होगा प्री-क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मुकाबला

सोमवार को सुबह 10:00 बजे से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्री क्वार्टर व क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन 18 अगस्त को खेला जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News