चक्रधरपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चक्रधरपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में गुरुवार को आदि सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सभी पंचायतों में 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने दिया। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य जनजातीय समुदाय एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। प्रखंड प्रशासन द्वारा आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों का आवेदन प्राप्त किया जाएगा, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा कई योजनाओं का मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
साथ ही जिन लाभुकों को अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन खाता, किसान एवं महिला कल्याण योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत में आयोजित आदि सेवा शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play