Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार को हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक सीमा यादव ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय की संरक्षक आशा यादव तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन की पत्नी ममता पाठक रहीं। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज पूर्वी एवं कम्पोजिट स्कूल फतेहगंज पूर्वी की अध्यापिकाओं ने भी सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापिका सुरभि सिंह ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।मेहंदी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में इलमा (कक्षा 10) ने प्रथम, नैन्सी (कक्षा 9) ने द्वितीय तथा स्वाति (कक्षा 9) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में साहिबे नूर (कक्षा 7) प्रथम, सुहानी (कक्षा 7) द्वितीय तथा नैन्सी (कक्षा 7) तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play