बरेली। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी के नेतृत्व में हुए सत्याग्रह के बाद मुख्य अभियंता की अनुपस्थिति में अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संविदा कर्मियों की छटनी पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की तरह शिफ्ट व्यवस्था लागू करने समेत 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष नरेश पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रामनिवास, संगठन मंत्री पुरुषोत्तम गंगवार, हरनाम सिंह व मोहम्मद नाजिम, विष्णुकांत आदि रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play