'फाड़ दूंगा…' 2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी से शादी करेगा एक्टर? अफेयर पर तोड़ी चुप्पी – AajTak

Feedback
टेलीविजन एक्टर विशाल आदित्य सिंह, रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से बाहर हो चुके हैं. विशाल का एक फैन बेस है. इसलिए जब वो शो से बाहर हुए, तो कई लोग मेकर्स से नाराज नजर आए. 
शो से आउट होने के बाद एक्टर ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें शेयर कीं. उन्होंने अपने और श्वेता तिवारी संग लिंकअप रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी. 

 
श्वेता तिवारी संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट करते हुए विशाल ने कहा- सोशल मीडिया है. कोई कुछ भी बोल सकता है. इसकी वजह से वो इंसान भी बोल रहा है, जिसकी औकात नहीं है. 
 
टेली चक्कर संग बातचीत में उन्होंने कहा कि सामने अगर कोई बोलेगा तो फाड़ के रख देंगे. अगर कोई बोले मैं गोरे गांव फर्स्ट डिपो के सामने खड़ा हूं, तेरे को ये बोल रहा हूं, तो मैं बोलूंगा कि वहीं रह. मैं वहीं आता हूं और फिर मजा आएगा. 
वो कहते हैं कि बहुत विकृति दुनिया है. कोई कुछ भी बोल देगा. श्वेता तिवारी जी मेरी इतनी अच्छी दोस्त हैं कि मुझे उन्हें तिवारी जी बोलने में कोई दिक्कत नहीं है. हमारी इतनी अच्छी दोस्ती है कि उनको मॉम बोलने में दिक्कत नहीं है. अगर आपको लगता है कि उनको मॉम का दर्जा देने की जरूरत नहीं है. वो मेरी मां नहीं हैं. 
विशाल ने कहा कि वो सबसे पहले मेरी अच्छी दोस्त हैं. विशाल ने श्वेता संग शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि लोगों को कुछ भी बोलना है. हाथी अपने रास्ते पर चलता रहता है. कुत्ते भौकते रहते हैं. भौंकने वालों को कितना रोका जाएगा. क्योंकि उन्होंने हाथी को पहली बार देखा है. 
विशाल ने कहा कि जिसको जो बोलना है, वो बोले. किसी के बोलने से मेरा किसी से रिश्ता खराब नहीं होगा. बस इतना होता कि अगर कोई बार-बार ऐसा कहेगा, तो उनकी भी फैमिली है. हम पब्लिकली नहीं मिलेंगे. मैं लड़का हूं. मेरा चल जाएगा, लेकिन वो महिला हैं. दो बच्चों की मां हैं. उनकी लाइफ पहले से ही मुश्किल रह चुकी है. 
एक्टर ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगा, जब जानने वाले मजे लेते हैं. मजे वही लेते हैं, जो खुद ऐसे होते हैं. विशाल ने ये भी कहा कि उन्हें इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता है. बस अब जब वो और श्वेता मिलते हैं, तो दिखावे के लिए पोस्ट नहीं डालते हैं. दोनों का मिलना भी कम हो गया है. 
All Photos: Instagram @shweta.tiwari/@vishalsingh713
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News