वृहद तिरंगा बाइक रैली में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश – Hindustan

हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत वृहद तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। वृहद तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ एडीजी रमित शर्मा और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने विकास भवन परिसर से किया। शुभारंभ के समय अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय ने डीएम का बुके देकर स्वागत किया। तिरंगा रैली श्यामगंज ओवरब्रिज, डेलापीर डमरू चौराहा, आईवीआरआई, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज, कुदेशिया फाटक ओवरब्रिज, धर्मकांटा चौराहा एवं थाना प्रेमनगर होते हुए सीआई पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ देवयानी, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
फोटो : बीएलवाई 71
बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नव निर्मित विवेकानंद मार्ग का उद्घाटन किया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने उनका आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल नारों तक सीमित न रहकर व्यवहार और सामाजिक दायित्वों में भी दिखना चाहिए। प्रो. जेएन मौर्य, डॉ. अतुल कटियार, प्रो. नवीन, डॉ. अजय, डॉ. यतेंद्र, डॉ. कौशल, डॉ. पवन समेत अन्य रहे। वहीं विश्वविद्यालय के अरावली छात्रावास परिसर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। छात्रावास के वार्डन प्रो. अजीत सिंह के साथ अभिषेक चौधरी, आदित्य समेत अन्य छात्र मौजूद रहे।
मानव सेवा क्लब की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा द्वारिकापुरम से हार्टमैन पुल तक क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के नेतृत्व में निकाली गई। कैप्टन जसवंत सिंह और सूबेदार जीएस मेहरा को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया। प्रकाश चन्द्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना,राजेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, डॉ. प्रणव गौतम आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News