Bareily News: बरेली। मदर्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।विद्यालय प्रबन्धक राजेश यादव, प्रधानाचार्य आई.पी. एस. चौहान व प्रमुख अध्यापिका सीमाब हनीफ उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम स्कूल प्रांगण में विद्यालय प्रबन्धक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान गाकर झंडे का सम्मान किया गया व छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तदोपरान्त छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सर्वप्रथम कक्षा 11 की अम्बिका यादव ने हिन्दी भाषा व कक्षा 10 के हर्षित ने अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 6 व 7 के छात्रों ने माँ तुझे सलाम एक सुन्दर सामूहिक देशभक्ति गीत गाया।
कक्षा 8 व 9 के छात्रों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिसमें स्वतंत्रता का महत्व व राष्ट्रध्वज का अर्थ समझाया गया। कक्षा 6 के छात्रों ने वन्देमातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया जिससे वहाँ उपस्थित सभी छात्र झूमें बिना नहीं रह सकें।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play