Feedback
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में है. आज (15 अगस्त) इस मुकाबले का पहला दिन है. मुकाबले में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत का 1 विकेट गिरा है. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल नॉटआउट बल्लेबाज हैं.
श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली कंडीशन्स में शुभमन ब्रिगेड की बड़ी परीक्षा है. यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. भारतीय टीम फिलहाल डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और वो अच्छा प्रदर्शन कर पॉइंट्स टेबल में आगे बढ़ना चाहेगी. भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में पहले दिन के खेल से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
पहली पारी में भारतीय टीम की शुरुआत सधी रही. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े. यशस्वी जायसवाल (32 रन) के रन आउट होने के चलते ये पार्टनरशिप टूटी. जायसवाल पहले गेंदबाज केशरा नुवांथा से टकराकर मैदान पर गिरे और फिर साथी बल्लेबाज राहुल संग तालमेल में कमी के कारण उन्हें विकेट गंवाना पड़ा. यशस्वी के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला. लंच तक भारत का स्कोर 101/1 रहा. लंच के बाद बारिश एवं गीली आउटफील्ड के चलते काफी देर तक खेल रुका रहा.
भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड:
विकेट पतन: 47-1 (यशस्वी जायसवाल, 11 ओवर)
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की. वहीं 17 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे और श्रीलंका ने केवल 6 मैच जीते. देखा जाए तो भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले 10 टेस्ट मैचों में से आठ में जीत हासिल की और दो मुकाबले ड्रॉ रहे. श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2015 में गॉल में ही हासिल की थी. इन आंकड़ों से पता चलता है कि भारत टेस्ट क्रिकेट में किस कदर श्रीलंकाई टीम पर हावी रहा है.
भारत vs श्रीलंका (हेड टू हेड)
कुल टेस्ट मैच: 46
भारत ने जीते: 22
श्रीलंका ने जीते: 7
ड्रॉ: 17
भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका की प्लेइंग-11: निशान मदुष्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
भारत का फुल स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार और सारांश जैन.
श्रीलंका का स्क्वॉड: निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), पसिंदु सूरियाबंडारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, विश्व फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, सोनल दिनुषा, मिलन प्रियनाथ रत्नायके और केशरा नुवांथा
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू