Noida News: करंट से श्रमिक की मौत, मिस्त्री झुलसा – livehindustan.com

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोरखा गांव में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम करते समय बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचा राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। घायल राजमिस्त्री को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में खेमचंद जाटव का दो मंजिला मकान है। मकान के निचले तल पर खेमचंद का पूरा परिवार रहता है। शनिवार को दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा था। काम के लिए शाहजहांपुर निवासी 21 वर्षीय सोबरन मजदूरी कर रहा था। उसके साथ राजमिस्त्री विजयकांत भी काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में तारों के माध्यम से बिजली का होल्डर लगाकर बल्ब जलाया गया था। शाम करीब पांच बजे दोनों काम कर रहे थे। इसी दौरान बल्ब टांगते समय सोबरन का पैर बिजली के भीगे तार पर पड़ गया। तार के संपर्क में आते ही वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए राजमिस्त्री विजयकांत आगे बढ़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों को करंट लगने की जानकारी मिलने पर मकान मालिक के परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सोबरन को मृत घोषित कर दिया। विजयकांत की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने सोबरन की मौत की जानकारी उसकी पत्नी और मां को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा मृतक के करीबियों को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक घर में कमाने वाला एकलौता व्यक्ति था। उसके पिता नहीं हैं। मां और पत्नी साथ रहती थीं। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस ने खेमचंद के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई है।
ऐसे मामलों में बरतें ये सावधानियां: खुले या कटे हुए बिजली के तारों को काम की जगह से दूर रखें। गीले स्थान पर बिजली के तार या उपकरण का इस्तेमाल न करें। अस्थायी कनेक्शन में खुले तारों के बजाय सुरक्षित और इंसुलेटेड वायर का इस्तेमाल करें। बल्ब और होल्डर को सुरक्षित स्थान पर लगाएं, तारों को जमीन या पानी में न पड़ने दें। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बिजली की सप्लाई और वायरिंग की जांच कराएं। बिजली के तार में खराबी होने पर खुद छूने के बजाय प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की मदद लें। करंट लगने पर पीड़ित को सीधे हाथ से न छुएं। पहले मुख्य बिजली सप्लाई बंद करें और फिर सुरक्षित तरीके से मदद करें। निर्माण स्थल पर रबर के दस्ताने, जूते और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराएं।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे: 2 मार्च 2026 : ग्रेटर नोएडा के उस्मानपुर गांव में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे ताज मोहम्मद की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 3 जुलाई 2025 : ग्रेटर नोएडा के अमरपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान लिंटर डालते समय किसान प्रवेश की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। 27 जुलाई 2024 : दनकौर थानाक्षेत्र के सरकपुर गांव में फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। 8 मई 2024 : सेक्टर-49 के हिंडन विहार में फॉल्ट ठीक करने के दौरान संविदा कर्मचारी की करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 21 अगस्त 2023 : सेक्टर-24 में बिजली का पोल लगाते समय हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से सात कर्मचारी करंट की चपेट में आ गए थे। इनमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि छह घायल हुए थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News