Address Display Here
+91-9876543210
info@deshbandhu.co.in
रोम, 15 अगस्त (आईएएनएस)। इटली की राजधानी रोम के दक्षिण-पूर्व में कोलेफेरो शहर के पास एक गोला-बारूद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।![]()
रोम, 15 अगस्त (आईएएनएस)। इटली की राजधानी रोम के दक्षिण-पूर्व में कोलेफेरो शहर के पास एक गोला-बारूद की फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब फायरफाइटर्स और पुलिस पहले से ही आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद थे। फ्रेंको-जर्मन डिफेंस ग्रुप केएनडीएस ने कहा कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। प्लांट को केएडीएस एम्मो इटली ऑपरेट करता है, जो ग्रुप की सब्सिडियरी है।
कोलेफेरो के मेयर गिउलिओ कैलामिता ने रिपोर्टरों को बताया कि अगर यह धमाका गर्मी की छुट्टियों के दौरान नहीं हुआ होता, जब प्लांट बंद था, तो यह एक बड़ी त्रासदी होती।
इस धमाके के बारे में, जर्मन मार्शल फंड में सीनियर फेलो और हाईग्राउंड के सीईओ बेनियामिनो इरडी ने आईएएनएस से कहा, “कोलेफेरो धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चली है। वेलेट्री में प्रॉसिक्यूटर इसे आग लगाने का जुर्म मान रहे हैं, और शुरुआती जांच से पता चला है कि पाउडर कॉम्पैक्शन डिपार्टमेंट में प्रेस की गलती थी।”
उन्होंने आगे कहा कि पब्लिक रिकॉर्ड में अब तक किसी दुश्मन द्वारा तोड़फोड़ की कोई संभावना नहीं दिखी है। हमें पक्के सबूत के बिना आरोप लगाने में सावधानी बरतनी चाहिए।
केएडीएस ने भी हालात पर अपडेट देते हुए एक बयान जारी किया और कहा, “घटना के आस-पास के हालात की अभी साइट पर मौजूद टीमें जांच कर रही हैं।”
प्लांट की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, जिस प्लांट में धमाका हुआ, वह जमीन और नेवल डिफेंस सिस्टम के लिए मीडियम और बड़े कैलिबर का गोला-बारूद बनाता है। इसके साथ ही वह एयरोस्पेस लॉन्च व्हीकल के लिए सॉलिड प्रोपेलेंट भी बनाता है।
यूरोपीय संघ के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार यह कंपनी 2023 में हुए यूरोपियन डिफेंस एजेंसी 155-एमएम एम्युनिशन फ्रेमवर्क एग्रीमेंट्स के कॉन्ट्रैक्टर्स में से एक है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमरजेंसी सर्विस के काम करते समय इंडस्ट्रियल साइट के ऊपर धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। इटली की न्यूज एजेंसी एजीआई ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है, कर्मचारियों को फैसिलिटी में सुरक्षित जगहों पर पनाह दी गई है।
कोलेफेरो के मेयर, गिउलिओ कैलामिता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि हालात नियंत्रण में हैं। डर बहुत है, लेकिन अभी शांत रहना जरूरी है और सबसे जरूरी, 2007 के एक्सीडेंट जैसी गलत जानकारी, जो एक बार फिर फैल रही है, उसे फैलने से रोकना है। हम आपको जल्द से जल्द वेरिफाइड जानकारी के साथ अपडेट करेंगे।”
–आईएएनएस
केके/एबीएम
Copyright 2025, DESHBANDHU News. All rights reserved.