'तो मैं भाषण नहीं दूंगा', जब रात के दो बजे पीएम मोदी ने लालकिले से हटवा दिया बुलेटप्रूफ शीशा – Hindustan

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की लिहाज से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के दौरान पीएम बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से भाषण दिया करते थे। हालांकि 2014 में सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया और इस बुलेटप्रूफ ग्लास को हटा दिया गया। तब से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना बुलेटप्रूफ ग्लास के लालकिले से भाषण दे रहे हैं। इस ग्लास को हटाने के पीछ की भी कहानी है। पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर ने बताया कि बुलेटप्रूफ ग्लास को हटवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिद पर अड़ गए थे। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर इसे हटाया नहीं गया तो वह भाषण नहीं देंगे। इसके बाद रात में दो बजे सुरक्षा के प्रोटोकॉल में बदलाव किया गया और इसे हटा लिया गया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आरके माथुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक ने प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा के इंतजाम का पूरा ब्यौरा दिया। उन्होंने इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी के आगे लगने वाले बुलेटप्रूफ बैरियर का भी जिक्र किया। इसपर प्रधानमंत्री ने कहा, अगर यह लगा रहेगा तो मैं देश के नागरिकों को ठीक से संबोधित नहीं कर पाऊंगा।
माथुरने बताया कि पहले तो अधिकारियों को यह बुलेटप्रूफ ग्लास हटाया जाना ठीक नहीं लगा। उन्हें प्रधानमंत्री की सुरक्षा की चिंता थी। एक तो लालकिला दिल्ली के व्यस्ततम इलाके चांदनी चौक में है। दूसरा सामने का एरिया काफी बड़ा है। इस लिहाज से प्रधानमंत्री के आगे बुलेट प्रूफ शीशा जरूरी लग रहा था। उन्होंने कहा, लालकिले की प्राचीर से पूरा चांदनी चौक दिखता है। सामने भी घनी इमारतें हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री से कहा गया कि वह अपने फैसले के बारे में एक बार फिर विचार कर लें। हालांकि प्रधानमंत्री ने साफ कह दिया कि अगर बुलेटप्रूफ बैरियर नहीं हटाया गया तो वह भाषण ही नहीं देंगे।
पूर्व रक्षा सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री की जिद के आगे अधिकारियों को घुटने टेकने पड़े और फिर रात में दो बजे ही इस बैरियर को हटा लिया गया। उन्होंने कहा कि आईबी चीफ और मैंने मिलकर रात में ही फैसला लिया और रात में ही बुलेटप्रूफ शीशा हटा लिया गया। बता दें कि लालकिले से भाषण देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों और एनसीसी कैडेट्स के बीच भी पहुंचते हैं और उनसे मिलते हैं।
पीएम मोदी जब बच्चों के बीच पहुंचे तो एक लड़की ने उनके पैर छूने की कोशिश की। तभी उसके टोपी नीचे गिर गई। प्रधानमंत्री ने तुरंत टोपी उठाई और लड़की के सिर पर रख दी। इसके बाद आसपास के बच्चे तालियां बजाने लगे। लालकिले से भाषण के बाद बच्चों के इस पल का भी इंतजार रहता है कि उन्हें प्रधानमंत्री से करीब से मिलने का मौका मिलेगा।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News