—विज्ञापन—
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं. पुलिस ने फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है, जबकि परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
33 साल की ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं. वो मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़ी रही थीं और मिस पुणे प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी थीं. दिसंबर 2025 में उनकी शादी भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी. शादी के महज 5 महीने बाद उनकी संदिग्ध मौत ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया.
पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट में बताया गया कि ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बेल्ट का इस्तेमाल किया था. ये मामला तब और गंभीर हो गया जब सामने आया कि पुलिस शुरुआत में वो बेल्ट डॉक्टरों को देना ही भूल गई थी.
ट्विशा केस में मुख्य आरोपी उनके पति और वकील समर्थ सिंह को माना जा रहा है. घटना के बाद से ही वो फरार हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है ताकि वो देश छोड़कर भाग ना सके. भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 6 स्पेशल टीमें बनाई हैं. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है. SIT भी मामले की जांच कर रही है.
ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा अपनी बेटी की मौत को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं. परिवार ने भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम की याचिका दायर की है. उनका आरोप है कि शुरुआती जांच में गंभीर लापरवाही हुई.
12 मई को हुई मौत के बाद से ट्विशा का शव भोपाल AIIMS की मोर्चरी में रखा हुआ है. परिवार ने साफ कहा है कि जब तक दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा, वो अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.
सामने आए CCTV फुटेज में ट्विशा अकेले छत की ओर जाती दिखाई दीं. बाद में पति और बाकी लोग उन्हें CPR देते नजर आए. इस फुटेज के सामने आने के बाद जांच का फोकस और बढ़ गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विशा ने मौत से पहले अपनी मां को कई भावुक मैसेज भेजे थे. उन्होंने मां से कहा था, ‘मुझे यहां से ले जाओ.’ ट्विशा के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है. पुलिस अब डिजिटल चैट, सोशल मीडिया और मेडिकल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. (All Photos Credit: Social Media)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in