Lunar Eclipse: 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा? जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल – Hindustan

28 august 2026 chandra grahan time in india: साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा 28 अगस्त 2026 को है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। हालांकि यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इस दिन ‘ब्लड मून’ की तरह चंद्रमा नजर आ सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से ‘ब्लड मून’ नजारा नहीं होगा। इससे पहले इस तरह का गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगा था। इस ग्रहण के दिन रक्षा बंधन का त्योहार होने के कारण लोगों के मन में प्रश्न है कि क्या ग्रहण भारत में दिखेगा और सूतक काल मान्य होगा या नहीं। जानें 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें।
यह चंद्र ग्रहण शनि की कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण का वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस समय इन राशि वालों को आर्थिक, व्यावसायिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।
28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। इस ग्रहण का चरम सुबह 09 बजकर 43 मिनट पर होगा। इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 03 घंटे 18 मिनट की है।
भारत में चंद्र ग्रहण के समय उजाला रहेगा और चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा। इसलिए यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो ग्रहण नजर नहीं आता, उसका सूतक काल मान्य भी नहीं होता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल और उसके नियम मान्य नहीं होंगे।
यह ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, यूरोप के ज्यादातर हिस्सों में, उत्तर-दक्षिणी अमेरिका, हिंद प्रशांत महासागर में नजर आएगा। भारत में उस समय दिन होगा, इसलिए यह ग्रहण नहीं दिखेगा।
28 अगस्त को रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी, इसलिए राहुकाल का विचार करते हुए पूरे दिन राखी का त्योहार मनाया जा सकेगा।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News