Bareily News: गौरी शंकर धाम पर उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक – livehindustan.com

Bareily News: गुलड़िया। गौरी शंकर धाम मंदिर पर तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने को भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह जाम भी लगा। सोमवार को जलाभिषेक करने को भक्त हरिद्वार व कछला से जल लेकर बीती रात से ही अपने वाहनों से गौरी शंकर सिद्ध पीठ पहुंचने लगे। सुबह तड़के से ही जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया जो दिन भर जारी रहा श्रद्धालु व कांवड़िया अपने-अपने वाहनों पर लगे डीजे की ध्वनि पर नाचते गाते जलाभिषेक करने पहुंचे。

दिन चढ़ने पर जलाभिषेक के लिए भीड़ और अधिक बढ़ने लगी जो पूरे दिन तक जारी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगी बैरिकेडिंग की जाली टूट गई। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए पंडित पुजारी राम जी शुक्ला ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए कावड़ियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। सीओ अजय कुमार, सिरौली थाना प्रभारी रोहित कुमार भी तैनात रहे। मंदिर समिति के प्रधान ज्ञानचंद लोधी, मोहन लाल वर्मा, मंगली राम, शिवा आदि मौजूद रहे।

-बमियाना से जत्था कछला रवाना

भमोरा। बमियाना से एक जत्था कछला जल भरने के लिए रवाना हो गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव विशाल सक्सेना, विनोद कश्यप, तेजपाल कश्यप, दीपांशु, सचिन, रचित श्रीवास्तव, विकास ठाकुर, संजू मौर्य, दीपक मौर्य, नन्हे ठाकुर आदि मौजूद रहे।

—-111 लीटर जल लाकर किया अभिषेक

सेंधा। देवीपुरा के भक्तों ने 12वीं बार कछला से 111 लीटर जल लाकर गौरीशंकर गुलड़िया में जलाभिषेक किया। इस दौरान रामसेवक, धर्मेंद्र, वीरेश, रनवीर, जयवीर, बृजेश, राकेश आदि मौजूद रहे।

—अलीगंज। बिहारीपुर से कांवड़ियों के दो जत्थे कछला जल भरकर रविवार को शाम गांव वापस पहुंचे, तो ग्रामीणों ने स्वागत किया। कांवड़िये प्रिंश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, ऋषभ शर्मा, ऐसीष, नितेश, गुड्डू श्रीवास्तव, शिवम कुमार, निर्दोष, मंगली, हिमांशु, धर्मपाल, संतोष का स्वागत डॉ जीराज यादव ने किया। उन्होंने सोमवार को गुलड़िया में जलाभिषेक किया।

फोटो 06- सेंधा में कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये

07- गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News