Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। जिले में अभी लगातार बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को जारी पांच दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार दिनों के अंदर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवा चलने की संभावना है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि 22 अगस्त से पहले कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
इधर, मंगलवार को पिछले 24 घंटे में करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play