Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने जिला विकास समिति (डीडीसी) और शीर्ष समिति (एपेक्स कमेटी) के ढांचे में व्यापक बदलाव को मंजूरी दे दी है। वर्ष 1999 में बनाए गए ढांचे में संशोधन करते हुए अब दिल्ली के 13 राजस्व जिलों के अनुरूप 13 जिला विकास समितियां गठित होंगी। पहले यह व्यवस्था नौ जिलों के लिए थी। उपराज्यपाल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए ढांचे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रधान सचिव को एपेक्स कमेटी का स्थायी सदस्य बनाया गया है। इससे सड़क, फ्लाईओवर और अन्य प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना, विभागों के बीच समन्वय और परियोजनाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष स्तर की समीक्षा से जोड़ा जा सकेगा।मुख्यमंत्री
की अध्यक्षता में गठित एपेक्स कमेटी में सभी कैबिनेट मंत्री, 13 जिला विकास समितियों के अध्यक्ष, मुख्य सचिव और नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा वित्त, शहरी विकास, योजना, सामान्य प्रशासन, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली जल बोर्ड समेत प्रमुख विभागों के प्रशासनिक प्रमुख भी सदस्य होंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष को भी नियमित सदस्य बनाया गया है।राजस्व विभाग के सचिव-सह-मंडलायुक्त एपेक्स कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। वहीं, पुराने और अप्रासंगिक पदों, जैसे तत्कालीन दिल्ली विद्युत बोर्ड और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद को नए ढांचे से हटा दिया गया है।
शॉर्ट बायो : अभिनव उपाध्याय पिछले लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में हिंदुस्तान दैनिक में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और राजनीति से जुड़े विषय उनकी विशेष विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिनव उपाध्याय राजधानी की पत्रकारिता दुनिया का एक विश्वसनीय और सक्रिय नाम हैं, जिन्हें समाचार लेखन, विश्लेषण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ के साथ लगभग दो दशक का अनुभव है। बीते करीब आठ वर्षों से वे हिंदुस्तान दैनिक से जुड़े हैं और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, छात्र राजनीति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक और शोधपरक कवरेज कर रहे हैं।
करियर का सफर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ से की, जिसके बाद ‘आज समाज’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रमुख संस्थानों में विभिन्न बीट्स पर कार्य किया। आज समाज में कार्य करते हुए 1984 के सिख दंगों के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष श्रृंखला तथा दैनिक जागरण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, दिल्ली और आजादी के 75 वर्ष पर शैक्षणिक संस्थानों के योगदान से जुड़ी शोधपरक श्रृंखलाएं तैयार कीं। वर्तमान भूमिका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्षात्कार, ब्रेकिंग स्टोरी और विशेष पैकेज किए हैं, साथ ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित अनेक प्रमुख आयोजनों की रिपोर्टिंग की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अभिनव ने पीएचडी, राजनीति विज्ञान में एमए, बीएड और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (डिप्लोमा) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त रॉयटर का डिजिटल जर्नलिज्म कोर्स तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी उन्हें प्राप्त है। उनके कई लेख और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, विशेषकर भोजपुरी गीतों में सामाजिक चेतना पर उनका शोध उल्लेखनीय है।
सार्वजनिक भूमिका और रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक मंचों पर वक्ता, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ता, समिति सदस्य और निर्णायक के रूप में सक्रिय रहते हैं। लेखन, संगीत, कुकिंग और यात्रा उनकी प्रमुख रुचियां हैं, जो उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को और समृद्ध बनाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play