Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। प्रखंड के महुदी पंचायत भवन में मंगलवार को एनएच-320 जी हाटगम्हरिया से बोकना तक सड़क के लिये मुआवजा भुगतान शिविर आयोजन किया गया।जिले कार्यालय से जारी किए गए नोटिस में नोवामुंडी अंचल के नौ मौजों के प्रभावित रैयतों में लोकेसाई,इटर बालजोड़ी,कुटिंगता,टोंटोपोसी,बालीझोर,नोवामुंडी,महूदी,बोकना,बड़ाजामदा को सूचित किया गया था।पत्र में बताया गया है कि अपने साथ शपथ पत्र,इंडेमिनिटी बांड,डिस्क्लेमर,वंशावली,खतियान की छायाप्रति,अद्यतन लगान रसीद,बिक्री केवाला,नामान्तरण प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,वोटर कार्ड व बैंक की पास बुक की मूल प्रमाण पत्र समेत छायाप्रति लाने का निर्देश दिया गया है।मुआवजा शिविर में नोवामुंडी अंचल के शिखर हेम्ब्रम और जिले से अमीन सीताराम मुंडा को प्रतिनियुक्त किया गया था।शिविर
में रैयतों को बताया गया कि हाटगम्हरिया से बोकना हाथी चौक तक एनएच 320 जी सड़क निर्माण कार्य के लिये जमीन की जरूरत पड़ेगी।सड़क निर्माण के पहले बीच सड़क से दोनों किनारे पड़ने वाले जमीन मालिकों जमीन से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन करना है।इसके लिए जमीन की सर्वेक्षण कार्य भी हो चुकी है।मुआवजा के लिये ख़ातियानी रैयत,जमीन मालिक के मालगुजारी रसीद,जमीन किसके नाम पर है,किनके नामपर दखल है,किसने कब्जा किया है इन सारे विषय का अध्ययन के बाद ही मुआवजा का क्लेम किया जा सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play