क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब – ABP News

भारत में चीनी घुसपैठ के दावे को भारत सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है. हालांकि ‘सीमा पर समस्या’ की बात को स्वीकार किया है, लेकिन यह समस्या सिर्फ सीमांकन तक ही सीमित करार दी गई है. बुधवार 19 अगस्त को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 60 किमी अंदर तक घुसपैठ की थी. उन्होंने कहा कि सीमा पर समस्या है. ऐसा इसलिए है क्योंकि सीमा का सही तरह से निर्धारण नहीं किया गया है. 
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि बॉर्डर पर सीमावर्ती राज्यों में रहने वाले गांव के निवासियों की चिंताएं जायज है. इसके अलावा उन्होंने चीन के सैनिकों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के बारे में गलत जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी भी दी है. 
उन्होंने न्यूज एजेंसी IANS से कहा, ‘जो लोग कहते हैं कि चीन 60 किमी अंदर आ गया है, हमें बदनाम करने के लिए तरह-तरह के वीडियो शेयर करते हैं, वे गलत हैं. सीमा पर समस्या है. अरुणाचल प्रदेश के गांवों के कुछ लोगों ने सीमा की समस्या के बारे में चिंता जाहिर की है. यह चिंता जायज है. सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है.’ 
कुछ जमीनों पर उनकी नजर है, क्योंकि सीमांकन नहीं हुआ: रिजिजू
रिजिजू ने कहा, ‘इस स्थिति का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि चीन ने किसी भारतीय गांव पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने बताया कि सीमांकन न होने के कारण चीन कुछ इलाकों पर अपना दावा करता है. तो, ऐसा नहीं है कि वे (चीन) आए और हमारे गांव पर कब्जा कर लिया. ऐसा नहीं है. कुछ जमीनों पर उनकी नजर है क्योंकि वहां सीमांकन नहीं हुआ है.’
रिजिजू ने कहा है, ‘हमारी जमीन आगे तक है. चीन की तरफ बसे गांवों के लोग, जिनमें तिब्बती और स्थानीय लोग शामिल हैं, दावा करते हैं कि उनकी जमीन यहां काफी अंदर तक है. इसलिए भ्रम की स्थिति है. ऐसे झूठ बोलना कि वे 60 किमी अंदर आ गए हैं. बांग्लादेश या अन्य जगहों की ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना, जिनका इससे कोई लेना देना नहीं है, सिर्फ यह दावा करने के लिए चीनी सेना अरुणाचल में 60 किमी अंदर घुस गई है. ऐसी गलत जानकारी फैलाने से वहां तैनात हमारे सेना के जवानों और सुरक्षा बलों का मनोबल गिरता है. देश में भ्रम पैदा होता है. यह सही नहीं है.’ 
भारत ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है: रिजिजू
उन्होंने कहा, ‘भारत ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है. सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. रिजिजू का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों और भौगोलिक विशेषताओं को सर्वे ऑफ इंडिया के आधिकारिक नक्शों पर मानक नामों से पहचाने का फैसला किया है.’ 
अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है
यह कदम अरुणाचल प्रदेश की जगहों के लिए चीन की तरफ से बार-बार अपने नाम रखने की कोशिशों के बाद उठाया गया है. भारत ने बार-बार इस पर जोर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है. विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया है कि व्यापक भारत-चीन रिश्तों के लिए लाइन ऑफ कंट्रोल पर शांति और स्थिरता बनाए रखना जरूरी है.
भारत ने कहा है कि सीमा पर हालात का असर दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 11 अगस्त को एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा है कि कई बार दोरहाना चाहता हूं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है. यह एक ऐसा तथ्य है, जो स्वत: स्पष्ट है. मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि कोई भी चीज इस निर्विवाद वास्तविकता को बदल नहीं सकती. 
नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News