अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने बयाना के दमदमा रोड निवासी अधिवक्ता सियाराम कैमरी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा दौसा में आयोजित महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीशचंद्र भाटी और प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम फागणा ने
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम वकील कैमरी ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित कर आगे बढ़ाना और गुर्जर समाज के सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
सियाराम वकील इससे पहले भी संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह प्रदेश मीडिया प्रभारी और राजस्थान युवा गुर्जर महासभा में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कई सामाजिक दायित्व निभा चुके हैं।
राष्ट्रीय सम्मेलन में कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें पूर्व विधायक जीआर खटाना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रूप सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष मनफूल तुंगड व रामकेश चपराना, महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु चौधरी, युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, राजस्थान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया लाल छाबड़ी और देवधाम जोधपुरिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष तहसीलदार नरेश गुर्जर शामिल थे। देशभर से आए महासभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग भी उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.