Lucknow News: किसानों का आरोप वन विभाग सड़क निर्माण में खड़ी कर रहा अड़चन लखनऊ, संवाददाता।नगराम के कमालपुर बिचलिका व कुबहरा गांव के बीच करीब छह सौ मीटर कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन के किसानों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क निर्माण में वन विभाग की ओर से अड़चन डाले जाने से नाराज किसान धरने पर बैठे हैं।धरने में संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व दर्जनों किसान शामिल हुए । किसानों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क टापू बन जाती है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को निकलना बैठना दूभर हो जाता है।
सड़क खराब होने से लोगों को मोहनलालगंज तहसील पहुंचने के लिए निगोंहा होकर करीब 12 किलोमीटर अधिक दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। किसानों ने सड़क का जल्द से जल्द डामरीकरण कराने निर्माण में आ रही बाधा को दूर करने की मांग की है। महामंत्री हरिपाल सिंह ने बताया कि मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play