Feedback
Ind Vs Pak Hockey World Cup 2026 Live Score: नीदरलैंड्स में एम्सटलवीन के वेगनर मैदान पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार शॉट लगाकर गेंद को सीधे गोल में डाल दिया और भारत को बढ़त दिला दी.
पहले क्वाटर खत्म होने से ठीक पहले भारतीय फॉरवर्ड अभिषेक का शानदार खेल देखने को मिला. उन्होंने अपनी बेहतरीन सूझबूझ और स्टिक-वर्क से पाकिस्तानी डिफेंडर्स को चकमा देते हुए एक हैरतअंगेज गोल दागा. हालांकि गोल के आखिरी टच को लेकर थोड़ा भ्रम जरूर रहा, लेकिन अभिषेक के इस गोल ने स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
भारतीय टीम मैदानी खेल में काफी आगे तक दबाव बना रही है, जिससे पाकिस्तान की टीम गलतियां करने पर मजबूर हो रही है. इंग्लैंड की टीम इस ग्रुप से पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान के पास दूसरे दौर का टिकट हासिल करने का यह आखिरी मौका है.
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में वेल्स को 3-1 से हराकर की थी. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा. अब हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम के सामने समीकरण बिल्कुल साफ है.
16 साल बाद भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से भिड़ने वाली है. पिछली बार नई दिल्ली में साल 2010 के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिली थी. इस मुकाबले में भारत ने 4-1 से बाजी मारी थी.
It Can’t get Bigger than this ! 🔥🔥
The Indian Men’s Team are ready to face Pakistan in a crucial Pool D clash at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD Sports (DD Free Dish)
⏰ 6:30 PM IST… pic.twitter.com/xHJUl3pbv5
भारत का पलड़ा रहा है भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 183 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पाकिस्तान ने 82 और भारत ने 69 मैच जीते हैं. जबकि 32 मैच ड्रॉ रहे हैं. लेकिन बात जब वर्ल्ड कप की आती है तो भारत का पलड़ा भारी रहा है. वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से पीछे छोड़ा हुआ है.
𝗦𝗧𝗔𝗥𝗧𝗜𝗡𝗚 𝗫𝗜 𝗙𝗢𝗥 𝗧𝗛𝗘 𝗕𝗜𝗚 𝗚𝗔𝗠𝗘! 🇮🇳🔥
The Indian Men’s Team are ready to step up for the blockbuster Pool D clash against Pakistan at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
Here’s the XI set to take on the big challenge! 👊🇮🇳#HockeyIndia… pic.twitter.com/em4PKOx4zT
10 सालों से नहीं हारा है भारत
आंकड़ों की बात करें तो पिछले 10 सालों में पाकिस्तान भारत को एक बार भी नहीं हरा पाया है. हाल ही में हुई प्रो लीग में भी भारत ने उन्हें 7-1 से करारी शिकस्त दी थी. अगर आज पाकिस्तान हारता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर होकर 9वें से 16वें स्थान की रेस में धकेल दिया जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू